जमशेदपुर : यूपी संघ के तत्वावधान में मंगलवार को साकची स्थित मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल में एनुअल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. इस मौके पर सेवा ही लक्ष्य संस्था के सदस्यों और लोगों ने रक्तदान किया. सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष ने कहा कि रक्तान महादान के समान है, इमरजेंसी सर्जरी और दुर्घटनाओं में लोगों का काफी ब्लड लॉस हो जाता हैं. इस स्थिति में उसे रक्त ही जरुरत होती है. (नीचे भी पढ़ें)

समय पर रक्त ना मिलने से कई बार अप्रिय घटना भी घट जाती है. आप रक्तदान करके उन लोगों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं और उन्हें इससे नई जिंदगी मिल सकती है. इसके अलावा रक्तदान आपके लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. रक्तदान करने से आपका शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है. रक्तदान करने वाले के कुछ जरुरी टेस्ट भी किए जाते हैं, जो उसके शरीर की फिटनेस चेक करने के लिए होते हैं. इस अवसर पर बप्पा दित्य करण, पालु, राकेश दास, अलोक डे, सुशांत चटर्जी, गोलू, मिलन समेत अन्य लोग उपस्थित थे.











