जमशेदपुर : जमशेदपुर कांग्रेस वायरल वीडियो के मामले को लेकर भले ही देर से सामने आयी, लेकिन अब पूरे तौर पर खुलकर सामने आ गयी है. यह वीडियो 23 अप्रैल की शाम को वायरल हुआ, लेकिन कांग्रेस का बयान 24 अप्रैल की शाम को जारी किया गया. इसके बाद 25 अप्रैल की शाम को कांग्रेस के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अहम प्रेस कांफ्रेस कर कहा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता को फंसाया गया है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
फर्जी वीडियो वायरल किया गया है. लड़की एक रांची में सामने आयी तो बताया गया कि वह उनका नहीं है बल्कि दूसरी महिला अब जमशेदपुर में आयी है, जो बोल रही है कि वह वीडियो उनके तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर बनाया गया है. वह उनके पति के साथ का चैटिंग का हिस्सा है. इससे साफ हो गया है कि मंत्री बेदाग है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि वह लड़की क्षत्रिय समाज से आती है. लेकिन उस लड़की को भी बदनाम किया गया. इसके अलावा आनंद बिहारी दुबे ने पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर भी गंभीर आरोप लगाये है. आनंद बिहारी दुबे ने कहा है कि विधायक सरयू राय को यह बताना चाहिए कि उनके रामार्चा पूजा में उनकी बायीं ओर बैठने वाली मधु नामक महिला कौन है. उनके साथ उनके संबंध क्या है. विधायक सरयू राय के हर साल के रामार्चा पूजा में वही महिला क्यों बैठती है जबकि बायी ओर पूजा में पत्नी को बैठने का अधिकार होता है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
जब सरयू राय विधुर है तो फिर वह महिला कौन है, जो उनकी बायीं ओर हर पूजा में बैठती है. सरयू राय पर युगांतर भारती के माध्यम से पैसों के लेन देन करने का आरोप लगाया और कहा कि मधु युगांगर भारती से जुड़ी है, जिनके एकाउंट के माध्यम से पैसों का लेन देन हुआ है. इसकी भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरयू राय को यह सार्वजनिक करना चाहिए कि उनके उक्त महिला के साथ क्या संबंध है. महिला के साथ उनके किस तरह के संबंध है. युगांतर भारती से एकाउंट में पैसे का लेन देन कैसा हुआ है और सरयू राय को अपने एकाउंट को सार्वजनिक करना चाहिए.



