जमशेदपुर : बागबेड़ा बजरंग टेकरी रोड पर दस दिन पूर्व खोदे गड्ढे को उसी तरह छोड़ दिये जाने के कारण उस ओर से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को गड्ढे के पास पहुंचने पर पता लगता है कि गड्ढे के कारण सड़क बंद है और उसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. विशेष रूप से छोटे बच्चों को सुबह में स्कूल जाने के समय बड़ी जल्दी रहती है और आगे रास्ता बंद मिलने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों का कहना है कि ठीक है काम चल रहा है कोई बात नहीं, परन्तु जो वहां काम करवा रहा है, उसकी जिम्मेदारी होती है कि आगे रोड बंद होने की सूचना लिख कर सड़क के मुहाने पर लगवा दे. ऐसा होने से लोग गड्ढे तक पहुंचने के बाद वापस लौटने की परेशानी से बच सकते हैं. रास्ते का जब हम ने वह रहने वाले से बात की तो मालूम हुआ कि जिसने रास्ते में गड्ढा किया है वह कहीं और रहता है, इस कारण वह ध्यान नहीं दे रहा है.



