• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 8, 2026
39 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Adityapur water crisis issue – आदित्यपुर नगर निगम में पेयजल संकट गहराया, विकास समिति ने निकाला शांति मार्च, अपर नगर आयुक्त से मिले, मिला आश्वासन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति ने कल्पनापुरी पुलिया से लेकर आदित्यपुर नगर निगम तक आदित्यपुर नगर निगम में व्याप्त पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर शांति मार्च निकाला एवं प्रशासक/ अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम से मिलकर ज्ञापन सौंपा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रशासक के अपर नगर आयुक्त को बताया कि आदित्यपुर नगर निगम में जल स्तर लगातार नीचे जाने के कारण पूरे नगर निगम क्षेत्र में गंभीर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लोगों का व्यक्तिगत बोरिंग फेल हो चुका है. नया व्यक्तिगत बोरिंग कराने में भी आम जनता को परमिशन लेने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है. पुराने जलापूर्ति योजना से आबादी का मुश्किल से 10- 20 फीसदी लोगों को आवश्यकता से भी कम पानी मिल पाता है. नगर निगम द्वारा टैंकर से की जा रही जलापूर्ति भी नाकाफी साबित हो रही है. जिंदल द्वारा आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना का काम धीमी गति से चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

आदित्यपुर विकास समिति ने पेयजल संकट के समाधान के लिए सुझाव देते हुए ज्ञापन में कहा है कि सभी 35 वार्ड में शीघ्रताशीघ्र 2-2 डीप बोरिंग पाइपलाइन सहित कराई जाए, चापाकल या डीप बोरिंग की खराबी होने पर बनाने एवं टैंकर से जलापूर्ति हेतु अधिकृत पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाए, आदित्यपुर नगर निगम एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा प्रतिदिन टैंकर से की जा रही जलापूर्ति के लिए पानी की व्यवस्था जुस्को जमशेदपुर से की जाए, क्योंकि सीतारामपुर प्लांट से टैंकर हेतु पानी देने के कारण इसका सीधा असर सप्लाई पानी पर पड़ता है, अगर टैंकर का पानी जमशेदपुर से आएगा तो आदित्यपुर के कई घरों को सप्लाई का पानी मिल सकेगा, बस्तियों के साथ- साथ सभी अपार्टमेंट/ फ्लैट में भी समान रूप से टैंकर द्वारा जलापूर्ति निगम को सुनिश्चित करना चाहिए. बहुमंजिली घरों या इमारतों में पानी देने के लिए मोटराइड टैंकर की व्यवस्था की जाए. जिंदल द्वारा आदित्यपुर जलापूर्ति योजना के काम में बरती जा रही शिथिलता की सूक्ष्मता से जांच कराई जाए. आदित्यपुर नगर निगम द्वारा प्रदत्त सुविधाएं एवं कार्यों के लिए अधिकृत संबंधित पदाधिकारियों का नाम, मोबाइल नंबर सभी प्रमुख समाचार पत्रों एवं मीडिया माध्यमों में प्रकाशित की जाए ताकि आम जनता अपनी -अपनी समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सके और उसका समाधान हो सके. निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की वार्ड वार सूची और समय, तिथि अखबारों, मीडिया में प्रकाशित की जाए, ताकि आम जनता को पानी के लिए घंटों इंतजार ना करना पड़े. गंभीर जल संकट वाले क्षेत्रों की क्रमवार सूची बनाकर पानी टैंकर की संख्या और पानी की मात्रा निर्धारित की जाए. नगर निगम टैंकरों की संख्या और बढ़ाएं ताकि पेयजल संकट से जूझ रही जनता के समस्याओं का निदान हो सके. (नीचे भी पढ़ें)

आदित्यपुर विकास समिति के मांगों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद प्रशासक, अपर नगर आयुक्त ने कहा कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी वार्ड का सर्वेक्षण करने के उपरांत आवश्यकता अनुसार डीप बोरिंग की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया की पिछले वर्षों की तरह इस बार भी जुस्को से संपर्क कर 1 लाख गैलन पानी प्रतिदिन मंगाया जाएगा ताकि सप्लाई पानी में सुधार किया जा सके. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पानी टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी और पानी बचने पर और डिमांड आने पर अपार्टमेंट को भी टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी. इससे पूर्व आदित्यपुर विकास समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में कल्पनापुरी पुलिया के समीप एकत्र हुए और वहां से शांति मार्च करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे. प्रकाशक, अपर नगर आयुक्त ने 10 लोगों को मिलने की अनुमति प्रदान की. उसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक, अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की एवं आदित्यपुर में व्याप्त जल संकट के समाधान हेतु आदित्यपुर विकास समिति के सुझावो पर बिंदुवार वार्ता की. प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे अर्जुन प्रसाद यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, रामचंद्र पासवान, देव प्रकाश, एसडी प्रसाद, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, उमाशंकर राम, सेवा सिंह, पूर्व पार्षद संदीप साहू, प्रभास कुमार झा, मुकेश गिरी, जवाहरलाल सिंह, पुष्पा सिंह, संतोष यादव, आशुतोष कुमार गुप्ता, शंभू राय, संजय बेहरा, सुदर्शन प्रसाद, सुचिता बारिक, कैलाश शाह, राकेश कुमार, शास्त्री कुमार, अनिल कुमार, ओमप्रकाश सिंह, श्याम नारायण सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur excise department action: बोड़ाम में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur excise department action: बोड़ाम में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

June 8, 2026
Jharkhand murder – गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने तीन मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारा
खबर

Jharkhand murder – गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने तीन मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारा

June 8, 2026
Jamshedpur school – साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कला प्रेमियों ने लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur school – साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कला प्रेमियों ने लिया हिस्सा

June 8, 2026
Next Post

Jamshedpur mnps baisakhi night: एमएनपीएस सभागार में बैसाखी नाईट रविवार को, टर्बन कंपटिशन के साथ भांगड़ा व गिद्दा की मचेगी धूम, रॉयल डेकोर एवं सन्नी भांगड़ा ग्रुप ने शुरु की तैयारी, पास से होगा कार्यक्रम में प्रवेश, तैयारी पूरी

Jamshedpur rural- गालूडीह में फरार लॉटरी विक्रेता को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

Jamshedpur rural health camp : लायंस क्लब फेमिना, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी व द वन इंडिया की ओर से करनडीह के गोराडीह में लगा स्वास्थ्य शिविर, लायंस फेमिना की ओर से गांव की महिलाओं में सौ सेनेटरी पैड किये गये वितरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur excise department action: बोड़ाम में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

Jharkhand murder – गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने तीन मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारा

Jamshedpur school – साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कला प्रेमियों ने लिया हिस्सा

Jamshedpur suicide attempt: मानगो पुल पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचायी जान, देखिए – video

Jamshedpur sad news : साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur excise department action: बोड़ाम में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

Jharkhand murder – गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने तीन मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारा

Jamshedpur school – साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कला प्रेमियों ने लिया हिस्सा

Jamshedpur suicide attempt: मानगो पुल पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचायी जान, देखिए – video

Jamshedpur sad news : साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

Tata steel uisl: टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News