सरायकेला : जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में दाखिले के लिए पूरे जिले में बने 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी. इन परीक्षा केंद्रों में आज 3342 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा में शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)
जिले के चांडिल स्थित एसएस +2 हाई स्कूल, गम्हरिया के विद्या ज्योति स्कूल, वहीं के वाणी विद्या मंदिर, तिरुलडीह स्थित गवर्नमेंट उच्च विद्यालय, ईचागढ़ के गौरांगकोचा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चौका मिडिल स्कूल, गवर्नमेंट +2 हाई स्कूल, खरसावां, कुचाई स्थित राजकीयकृत +2 हाई स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, रघुनाथपुर +2 हाई स्कूल, छोटानागपुर कॉलेज हेंसल और नृपराज राजकीय +2 उच्च विद्यालय, सरायकेला में बनाये गये परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा में कुल नामित 3798 परीक्षार्थियों में से 3342 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 456 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिले के परीक्षा केंद्रों पर संचालित की गई जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए प्रवेश परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त बताया गया.



