सरायकेला : सरायकेला डीसी के निर्देश पर शनिवार को एसडीओ ने सरायकेला, खरसावां, कुचाई राजनगर एवं गम्हरिया प्रखंडों में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की. इसमें सरायकेला अंचल अंतर्गत माझना घाट से 100 सीएफटी बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जयकान में अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन करने के क्रम में दो हाइवा, एक डंपर एवं एक ट्रैक्टर समेत कुल 4 वाहन पकड़े गये, जबकि एक जगह अवैध रूप से बालू के किया गया भंडारण भी पकड़ा गया. संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने बताया कि राजनगर, कुचाई एवं खरसावां में किसी प्रकार का अवैध खनन नहीं पाया गया. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. वहीं विभाग की इस कार्रवाई के बाद बालू माफियों में हड़कंप मचा हुआ है.



