घाटशिला : घाटशिला के कीताडीह के समीप बुधवार को घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी की टीम ने बालू लदा चार हाइवा एवं कोयला लदा तीन वाहनों को जब्त कर मऊभंडार ओपी के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में अंचलाधिकारी राजीव कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि माइनिंग ऑफिसर सुबोध कुमार सिंह के लिखित बयान पर मऊभंडार ओपी में जांच की जा रही है उसके बाद इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि बालू लदा हाईवा चालक के पास कोई वैध कागजात नहीं मिलने के कारण उसे जब्त किया गया है. साथ ही उसी रास्ते से तीन बड़े ट्रक पर कोयला लेकर पोटका ले जाया जा रहा था. 16 चक्का ट्रकों को संदेह के आधार पर रोका गया है. जांच उपरांत कागजात सही पाने पर कोयला लदा ट्रकों को छोड़ा जा सकता है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. मौके पर मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार के अलावा अन्य कई पुलिस जवान मौजूद थे. कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.


