घाटशिला :आजादी के अमृत महोत्सव में समावेशी विकास के थीम के तहत भारत सरकार के मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड द्वारा आयोजित “खनिज अन्वेषण तकनीक” विषय पर दो दिवसीय व्याख्यान और प्रदर्शनी में घाटशिला महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों का समूह प्रो. राम विनय कुमार श्याम के नेतृत्व में हिस्सा लिया. व्याख्यान का आयोजन परियोजना कार्यालय मातृ धाम, दाहिगोड़ा घाटशिला में और प्रदर्शनी के लिए आईसीसी/एचसीएल के सुरदा माइंस में विजिट कराया गया. कल दूसरे एवं अंतिम दिन भी ट्रेनिंग और साइट विजिट कराया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
उसमें भी घाटशिला महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों का समूह हिस्सा लेगें. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप एचसीएल एक्सप्लोरेशन के चीफ मैनेजर अमित देगवेकर एवं एमईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर ड्रिलिंग अंकित प्रभाकर, अस्सिटेंट मैनेजर, मिलन मंडल, सीनियर जियोलॉजिस्ट शरदिंदु बी लायक, असिस्टेंट मैनेजर रिपुन, सर्वेयर एस के नजीमुद्दीन अहमद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.


