जमशेदपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की शृंखला में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के दिशानिर्देश पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के योग विभाग ने हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से ‘हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान’ कार्यक्रम का आयोजन किया.(नीचे भी पढ़ें)

विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के सभागार में कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि ध्यान की परंपरा अति प्राचीन है. ध्यान को प्राचीन भारत की बहुमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ध्यान के द्वारा आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं सभी प्रकार की शक्तियों का विकास होता है तथा सुख शांति एवं स्वास्थ्य के अन्वेषण में सफलता मिलती है.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम संपन्न कराने आये हार्टफुलनेस संस्थान के जोनल हेड एसएल नारायण ने ध्यान की विशेषताएं बताईं, जबकि मालिनी जी ने सभी को ध्यान का अभ्यास कराया. कार्यक्रम को विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा एवं शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ संजय भुइयां ने भी संबोधित किया. योग विभाग के आचार्य रविशंकर नेवार ने सक्रियता के साथ व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम को संपन्न कराया. कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान से कल्पेश मेहता, राजन गुप्ता, स्वर्णिम प्रसाद, रूबी सिंह आदि उपस्थित थे. मंच संचालन योग विभाग की छात्रा श्वेता कुमारी एवं कंचन ने किया



