जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के निर्देश पर विजय गोविंदराजन बीबीए क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया. यूनिवर्सिटी के ऑडियो विजुअल कक्ष में आयोजित समारोह में सीवीसी डॉ. अन्नपूर्णा झा ने श्रम बाजार और कैसे एक बड़ी भारतीय आबादी को ठीक से चैनलाइज किया जा सकता है, इस पर अपने विचार रखे. (नीचे भी पढ़ें)
बाद में विश्वविद्यालय के श्रमिक कर्मियों को गुलाब एवं प्रशंसा के प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग की छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया. इस आयोजन में डॉ कामिनी कुमारी, डॉ ग्लोरिया पुर्ती, डॉ छगनलाल अग्रवाल एवं बीबीए क्लब के समन्वयक अमित गुंजन भी इसमें शामिल रहे.



