तिरुलडीह: पुलिस को चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. बता दें कि झारखंड पुलिस को विभाग के आइटी सेल की मदद से लोगों के चोरी व गुम होने वाले स्मार्ट फोन ढूंढने में लगातार सफलता मिल रही है. इसी कड़ी में सरायकेला- खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना की पुलिस ने भी पांच लोगों के गुम हुए स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर गुरुवार को मोबाइल फोन के मालिकों को लौटा दिया है. तिरुलडीह थाना की पुलिस द्वारा बरामद किए गए पांच मोबाइल फोन की कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी जा रही है. उक्त गुम हुए मोबाइल फोन की गुमशुदगी की रिपोर्ट मालिकों द्वारा तिरुलडीह थाना में दर्ज की गई थी.(नीचे भी पढ़े)
इधर गुरुवार को बरामद किए स्मार्ट फ़ोन को तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने असली मालिकों को तिरुलडीह थाना बुलाकर सौंप दिया. वहीं खोया मोबाइल फोन प्राप्त करने पर मोबाइल फोन के मालिकों ने खुशी महसूस करते हुए तिरुलडीह थाना की पुलिस एवं झारखंड पुलिस का आभार जताया. मालूम हो कि इससे पहले भी सरायकेला जिला पुलिस ने विभिन्न थानों में कई ऐसे ही गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मोबाईल फोन के मालिकों को सौप चुकी है.(नीचे भी पढ़े)
इनका मोबाइल फ़ोन हुआ था गुम:काशीनाथ महतो (बंदाबीर), असानुल्लाह अंसारी (चौड़ा), सोहेल अंसारी (दंगल झालदा), शकलधर महतो (रामगढ़), अक्षय प्रधान, (गीतिलता आमदा).



