जमशेदपुर: उलीडीह थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों शहबाज उर्फ शहनवाज उर्फ कुबड़ा और तौहीद उर्फ चितकबरा को गिरफ्तार किया है. शहबाज उलीडीह के हयातनगर डिमना बस्ती का रहने वाला है. जबकि, चितकबरा मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 का रहने वाला है. इनके पास से पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.(नीचे भी पढ़े)
उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि खड़िया बस्ती पुल के पास सहायक अवर निरीक्षक जयकांत मरांडी एंटी क्राइम चेकिंग कर रहे थे. तभी शहबाज चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था. उससे पूछताछ के बाद चितकबरा गिरफ्तार हुआ और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.



