
जमशेदपुर : टाटा स्टील के पिलेट प्लांट का वार्षिक जेडीसी का आयोजन हुआ. इसमें काफ़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे जबकि विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ़ टुन्नू समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी ने कहा कि पिलेट प्लांट की स्थापना से काफी लाभ हुआ है और आने वाला भविष्य पिलेट प्लांट का काफी बेहतर होने वाला है. यह बातें टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहीं. श्री नरेंद्रन पिलेट प्लांट के वार्षिक जेडीसी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे. श्री नरेंद्रन ने यहां कर्मचारियों को उत्साहित किया और बताया कि पिलेट प्लांट के कारण ही ब्लास्ट फर्नेस की उपयोगिता बढ़ जाती है. ऐसे में पहले कंपनी की ओर से इसकी उपयोगिता नहीं समझ आती थी, लेकिन अब इसकी उपयोगिता समझ आ चुकी है तो मेरामंडली में भी नया प्लांट लगने वाला है जबकि कलिंगानगर में भी यह प्लांट लग चुका है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के पूर्व एमडी एचएम नेरुरकर की देखरेख में यह काम हुआ था, जो काफी सराहनीय है और आज इसका बेहतर रिजल्ट सामने आ रहा है. उन्होंने कहा कि जेडीसी सौ साल पुराना इतिहास और संस्कृति है, जिसको और आगे ले जाने की जरूरत है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने अपने भाषण में कहा कि कई कर्मचारी ऐसा ड्यूटी पर आते है, जैसे किसी बच्चे को स्कूल जबरन भेजा जाता है. मुंह लटकाकर मजबूरी में आते है. लेकिन मेरा मानना है कि उत्साह के साथ ड्यूटी आना चाहिए. चेहरा में खुशी होना चाहिए और सुरक्षित वापस लौटना चाहिए. उन्होंने कहा कि कर्मचारी चार से पांच दोस्त जरूर बनाये, जिससे दिल की बात बतायी जा सके. इस मौके पर जेडीसी चेयरमैन इंद्रजीत पाल, वाइस चेयरमैन तरुण कुमार, सचिव निकिता मजूमदार, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट उत्तम सिंह, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, वीपी सप्लाइ चेन पियुष गुप्ता, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
कई सवाल जवाब भी हुए :
इस दौरान यह सवाल उठा कि इलेक्ट्रिक वेहिकल का इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दिलायी जाये. इस पर वीपी एचआरएम ने कहा कि अभी इस पर विचार होगा. फैसला कुछ नहीं हुआ है. कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि जुगसलाई गेट जाम हो जाता है. इससे मुक्ति दिलाने की कोशिश होनी चाहिए. इस पर टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा ने कहा कि जुगसलाई गेट को जाम से मुक्ति दिलाने के सारे विकल्पों पर काम चल रहा है. साइकिल, मोटरसाइकिल, कार को अलग-अलग तरीके से मूवमेंट कराने की कोशिश हो रही है. वहीं, कंपनी के भीतर भी बस सेवा को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि कर्मचारी आराम से बस पकड़ सके. इस दौरान यह मुद्दा उठाया गया कि एग्रिको में गारबेज है. लेकिन वह साफ नहीं होता है. इससे गंदगी फैलती है. इस पर टाटा स्टील यूआइएसएल के सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा ने कहा कि गारबेज फ्री सिटी बनाया जायेगा. अभी 700 गारबेज को कम करके 500 कर दिया गया है. इसको और कम किया जाना है. अभी 12वें स्थान पर स्वच्छता सर्वेण में आया है. इसको 5वें स्थान पर ले जाना है. इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि काम करने के दौरान कर्मचारियों को अपग्रेड करने का मौका दिया जाना चाहिए. टाटा स्टील पहले डिस्टेंस लर्निंग को मान्यता देती थी. लेकिन अब डिस्टेंस लर्निंग का मौका नहीं देती है. इससे ग्रोथ रुक जा रहा है. इस पर वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने कहा कि इस पर हम लोग विचार कर रहे है. सारे विकल्पों को देखा जा रहा है. इस दौरान कर्मचारी ने सवाल उठाया कि डिस्पेंसरी में बुजुर्ग लोग दवा के लिए जाते है, लेकिन उनको कहा जाता है कि टीएमएच में दवा मिलेगा. इससे काफी परेशानी होती है. इस पर जीएम मेडिकल सर्विसेज ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जायेगा कि दवाएं डिस्पेंसरी में ही उपलब्ध हो.















