
घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत पांचपांडव स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में दो दिन से चल रहे पूजा के भंडारा में पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. कुणाल षाड़ंगी ने माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना किया एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया तथा खुद भी प्रसाद ग्रहण किए. मौके पर आजाद बेरा, अनिल, अजय राज, बूमबा, मनोज परीडा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.














