घाटशिला : विगत 4 दिन पहले हल्की हवा के कारण धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी पंचायत में लगभग 5 गांव में बिजली नहीं है. ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कामकाज ठप है. पानी की काफी दिक्कतें हो रही है. कारोबारी परेशान है. भीषण गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. मौके पर उप मुखिया सूजन मन्ना ने कहा अगर कल के अंदर बिजली नहीं मिली तो ग्रामीणों के साथ बिजली ऑफिस का घेराव करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
अगर थोड़ी सी हवा से 4 दिन लाइन नहीं है तो आने वाले बरसात के दिनों में बिजली की स्थिति क्या होगी. मौके पर राजेश अग्रवाल, विमल सिंह, विनय मन्ना, शंकर बेहरा, मेथरा बेहरा, शंभू बेहरा, कलिया बेहरा, तारक बेहरा, नरयान बेहरा,गौतम बेहरा, नमिता कर्मकार, सुलोचना बेहरा, रीता बेहरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.














