घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बने गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन और झारखंड राज्य ओपन विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन के द्वारा किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड राज्य ओपन विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रो.डॉ.डीएन साहू, टाटा स्टील सीएसआर के चीफ सौरभ राय, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.डॉ. जयंत शेखर एवं ट्राईबल सर्विसेज टाटा स्टील के हेड जीरेन जेवियस टोपनो, जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रविंद्र कुमार चौधरी ने दी.














