जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा की ओर से 19वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें महिला, पहली बार युवा डोनर एवं सीनियर सिटिजन डोनर्स की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिससे यह वास्तव में एक विशेष आयोजन बन गया. शिविर केवल रक्तदान तक ही सीमित नहीं था बल्कि एसडीपी दान भी था.(नीचे भी पढ़े)

रक्तदान शिविर में 53 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वाले जयंत कुमार भुइयां, जिन्होंने 117 बार रक्तदान किया है और जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शतरंज के खेल कोच हैं, प्रोफेसर डॉ बीके सिंह द्वारा आज एसडीपी 34 और ब्लड 79 बार उन्होंने डोनेट किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया और पहली बार रक्तदान करने वाले 19 वर्षीय शुभम कुमार दास जैसे दानदाताओं के योगदान की विशेष रूप से सराहना की गई..(नीचे भी पढ़े)

ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे को भी संयोजक पंकज ने रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जिससे सभी का दिल खुश हो गया. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा को उम्मीद है कि भविष्य में और लोग रक्तदान करने के लिए आगे आएंगे और जीवन बचाने में मदद करेंगे. संगठन भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है ताकि जागरूकता पैदा की जा सके और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके..(नीचे भी पढ़े)
समाज के गणमान्य अतिथियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया जिनमें अभिषेक अग्रवाल, सनी संघी, गौरव जवानपुरिया, अंकित कुमार अग्रवाल, विक्रम केडिया, दीपक सिंह, अशोक, सुखदेव सिंह एवं अन्य लोग शामिल रहे.मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी के अध्यक्ष मोहित मूनका ,सचिव सौरव सोंथालिया, प्रवीण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पंकज मूनका संयोजक योगेश अग्रवाल जतिन देबुका, आलोक अग्रवाल, मनीष चौधरी एवं अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा.















