जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के पास से एक स्कूली बच्चे के गायब होने की मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार आर्यन गोस्वामी बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर चार का रहने वाला है. आर्यन बिष्टुपुर के चिन्मया विद्यालय में 11वीं का छात्र है. गुरुवार को स्कूल खत्म होने के बाद वो दोस्तों से ऑटो पकड़ने की बात कहकर निकला और घर नहीं पहुंचा. (नीचे भी पढ़ें)
काफी देर तक आर्यन के घर न पहुंचने पर अभिभावकों ने इसकी जानकारी जुगसलाई पुलिस को दी. पुलिस ने आर्यन की छानबीन शुरु कर दी है. वीडियो फुटेज में आर्यन जुगसलाई थाने की ओर पैदल आता दिख रहा है. उसने लाल रंग की शर्ट और सफेद रंग की पैंट पहन रखी है. अभिभावकों ने आमलोगों से अपील की है वे आर्यन की जानकारी होने पर उन्हें बताए ताकि उनकी मदद हो सके. अगर किसी को भी आर्यन से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो वे निम्नलिखित नंबर पर कॉल करके परिजनों को सूचित करें.
6200657330, 7903390826



