शार्प भारत डेस्क : अक्सर जब हम खाना खाने बैठते है तो अचानक से हमारे थाली में हमे बाल नजर आ जाता है, या यूं कहे तो मुंह के अंदर बाल फंस जाता है. इसे शास्त्रों में अशुभ माना जाता है. खाने की थाली में एक से दो बार बाल निकलना जायज है परंतु वही अगर बार-बार थाली में बाल मिले तो समझ जाइये कि आपके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है. वही कईयों को पता नहीं होता है कि थाली में बाल मिलना अशुभ घटना का संकेत है. वैसे थाली में बार-बार बाल मिलने का संकेत पितृ दोष से भी है. यानी आपके पूर्वज आपसे नाराज है. इसे कुंडली में राहु के भारी होने का संकेत होता है. (नीचे भी पढ़ें)
शास्त्रों के अनुसार बार-बार खाने की थाली में बाल मिलने से पितृ दोष से जुड़ी समस्या होती है. पितृ दोष के कारण ही जातक को संतान सुख की प्राप्ती नहीं होती है. वहीं यदि संतान हो भी जाए तो वह किसी ना किसी कारण वश बीमार ही रहता है, या आगे चलकर उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है. पितृ दोष के कारण के कारण परिवार के सदस्यों पर अक्सर भूत प्रेत का साया रहता है. इसके कारण विवाह में भी समस्या आती है. वहीं अगर विवाह हो भी जाये तो दाम्पत्य जीवन अच्छा नहीं रहता है. पितृ दोष के कारण घर में क्लेश और पारिवारिक एकता नहीं रहती है. वहीं यह भी कहा गया है कि बच्चे के जन्म के बाद मृत्यु भी पितृ दोष का ही कारण है. (नीचे भी पढ़ें)
क्या उपाय करें-
ऐसे परिस्थिति तब उत्पन्न होती है जब आप पूर्वजों पर ध्यान नहीं देते है. ऐसे लोगों को पूर्वजों का जिस दिन निधन हुआ उस तिथि पर ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन करवाना चाहिए. वहीं उनकी तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाये और उनकी तस्वीर पर रोज माला अर्पित कर पितरो का आशीवार्द लें. पीपल के पेड़ में दोपहर के वक्त जल अवश्य चढ़ाये. इन उपायों को करने से पितृ दोष कम होगा और आपके घर में सुख-समृद्धि वापस आयेगी. वहीं खाने की थाली में बाल मिलने की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी.



