
रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में बीती संध्या लगभग 06.30 बजे अपराह्न में टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम रेंगड़ाहातु स्थित रोलाबरूपि जेंगागाढ़ा जंगल के पास एक प्रेशर आइइडी विस्फोट की घटना घटित हुई है. उक्त घटना में एक बालक उम्र लगभग 10 वर्ष पिता कुजरी कोड़ा ग्राम रेंगड़ाहातु टोला बंगलासाई थाना टोन्टो जिला चाईबासा का नक्सलियों द्वारा लगाये गये आइइडी की चपेट में आने से मृत्यु हो गया है. ये केन्दू पत्ता तोड़ने जंगल की ओर गये थे. उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही चाईबासा पुलिस मृत बालक को ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकालकर सदर अपस्ताल, चाईबासा लाया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस पुरे घटना क्रम में चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल इस घटना में इनके मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट करते है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुॅचाने हेतु नक्सलियों के द्वारा आइइडी का प्रयोग किया जा रहा है. आइइडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर मृत्यु करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है. झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेंगा.



