जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती की रहने वाली भतीजी नंदिनी हौर ने चाचा असीम हौर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. नंदिनी हौर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह पानी भरने के लिए घर से बाहर निकली रही थी. तभी उसके चाचा ने उसे रोका और उसके साथ अश्लील बाते शुरू कर दी. इसके बाद वह उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे. इसे देख नंदिनी जोर जोर से चिल्लाने लगी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
आवाज सुनकर उसकी माता और पिता अजय कुमार हौर नीचे आये और उन्हें डाटने लगे. नंदिनी के चाचा ने फिर उन्हें घर छोड़ कर जाने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे नहीं जाएंगे तो उनके पूरे परिवार को जान से मार देंगे वो. तुरंत ही उसके चाचा ने बाल्टी उठा कर उसके पिता (भाई) पर बाल्टी से वार कर दिया. इसके बाद वह गिर गये. उनपर दो बार वार किया गया. तब जाकर किसी तरह पिता और पुत्री जान बचाकर घर से भागकर थाना पहुंचे. इसके बाद उन्होंने थाना में इसकी शिकायत की है. वहीं भतीजी ने बताया कि चाचा ने उसके साथ पहले भी दो बार अश्लील हरकत कर चुके है.




