गालूडीह: घाटशिला में लंपी वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के देखरेख में वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा गांव में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह के नेतृत्व में पशुचिकित्सा कर्मियों ने मवेशियों का वैक्सीनेशन किया. (नीचे भी पढ़े)
डॉ सिंह ने बताया कि लंपी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दो हजार वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है. प्रभावित क्षेत्र के आसपास के गांव में जहां भी आवश्यक होगा वैक्सीन कराया जाएगा. इस मौके पर पशु चिकित्सा कर्मी श्याम किशोर, लैम्प्स अध्यक्ष सांखो मुर्मू समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.




