घाटशिला : घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के 24 एनसीसी कैडेट्स ने रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया. यह शिविर 1 जून से 10 जून तक को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में आयोजित दस दिवसीय सीएसटीटी शिविर है. इस शिविर में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के 16 लड़के और 8 लड़कियां सम्मिलित हुए हैं. इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स को कई प्रकार के प्रशिक्षण जैसे ड्रिल, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, शास्त्र प्रशिक्षण आदि दिए जाते हैं.(नीचे भी पढ़े)

इस प्रशिक्षण के उपरांत ही एनसीसी कैडेट ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त करते हैं. साथ ही 2 वर्ष की कड़ी मेहनत के उपरांत उन्हें उनके प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र दिया जाता है. यह संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव कुमार मिश्रा की देखरेख में आयोजित किया गया है. विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल एवं प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने चयनित कैडेट्स की सराहना की. इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधक सह एनसीसी अधिकारी डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने दी.




