आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर स्थित एसटाइप में यस टेक्नों लिमिटेड के कार्यालय में बुधवार को धामिन सांप निकलने से हड़कंप मच गया. कार्यालय में छह फीट लंबा धामिन सांप निकला था. इसके बाद कर्मचारी कामकाज छोड़ कार्यालय से बाहर निकल गये. हड़कंप के बाद सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट सोनू को इसकी सूचना दी गयी. जिसके बाद स्नेक कैचर एक्सपर्ट सोनू मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया. इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. सांप को रेस्क्यू करने वाले एक्सपर्ट सोनू ने बताया कि बार-बार बदल रहे मौसम और उमस के कारण सांप कार्यालय जैसी ठंडी जगह पर आ रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि धामिन सांप जेहरीला नहीं होता है. वह काटता अवश्य है पर उससे किसी अन्य तरह का नुकसान नहीं होता है.




