रामगोपाल जेना/बंदगांव : शुक्रवार को कराइकेला पंचायत भवन सभागार में मुखिया, पंचायत सेवक एवं गणमान्य लोगों की एक बैठक बीडीओ गिरिजानंद किस्कू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ ने कहा कि 4 जून को बिरसा सेवा संस्थान, करंजो में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, ग्राम मुंडा, समेत सभी ग्रामीणों की उपस्थिति अनिवार्य है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में आग से जलने, घर गिरने, वज्रपात होने, एक्सीडेंट होने जैसी अनेक प्राकृतिक घटना-दुर्घटनाएं होने पर लोग जानकारी के अभाव में सरकारी सुविधाओं का लाभ भी नहीं ले पाते हैं. उन्होंने बताया कि शिविर में इस संबंध में सारी जानकारियां दी जाएंगी. वहीं कराइकेला पंचायत भवन में कराइकेला बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक प्रसून खेस की उपस्थिति में जनधन खाता खोलने, कृषि ऋण लेने, स्वयं सहायता समूह के बैंक के साथ कारोबार करने के बारे जानकारी दी गई. शिविर में 20 ग्रामीणों का ऑन द स्पॉट खाता खोला गया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक के दौरान 30 लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया. मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक लक्ष्मी नारायण लागुरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको, पंचायत सेवक सदानंद होता, लाल सिंह भूमिज, मुखिया मिथुन गगराई, कुश पुर्ती, सुखमति जोंको, सावित्री मेलगांडी, गीता बानरा, लक्ष्मी गगराई, आलोक रतन पुर्ती, वीरभरत हांसदा, लालदास सहित काफी लोग मौजूद थे.




