जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पर्यावरण व्यू अपार्टमेंट के रहने वाला गौतम चटर्जी के एक्सिस बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने खाता को हैक कर 3 लाख 11 हजार 776 रुपये 05 पैसे निकाल लिये. इस संबंध में गौतम चटर्जी ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं. गौतम के अनुसार वह टाटा प्ले सब्सक्रिप्शन टीवी रिचार्ज को निष्क्रिय करना चाहता था इसलिए गौतम ने 4 मई को मोबाइल संख्या 7992477039 से मोबाइल नंबर 8777420695 पर कॉल किया. दोपहर तीन बजे से टाटा प्ले का एजेंट द्वारा कॉल करना शुरू कर दिया और निष्कय करने के लिए मदद करने लिए बोला गया. (नीचे भी पढ़ें)
रिचार्ज निष्क्रिय करने के लिए उनसे डेबिट कार्ड नंबर एवं डेबिट कार्ड से संबंधित वित्तीय विवरण एवं कार्ड का वेलिडिटि मांग कर दो रूपए कार्ड से काटने के लिए बोला गया. शाम चार बजे मोबाइल संख्या 8777420695 से कई बार कॉल आया और एक्सिस बैंक से 30005.90 रूपए का एसएमएस आया और तुरंत गायब भी हो गया. दूसरे दिन एक्सिस बैंक टीम की ओर से फोन आया और बोला गया 25 हजार रूपए की दो बार ट्रांजेक्शन की पुष्टि करने के लिए कहा गया. (नीचे भी पढ़ें)
तब गौतम ने बताया कि वह ऐसा कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया हैं. तब उन्हे पता चल गया कि हैकर्स द्वारा उनकी एक्सिस बैंक खाते से छेड़छाड़ किया हैं. उन्होंने तत्काल सूचना देकर बैक खाता को ब्लॉक करने के लिए बोल दिया. कुछ देर के बाद एसएमएस आना भी बंद हो गया था. 30 मई को जब वह बैंक में रिपोर्ट करने गया तो पता चला कि तीन दिनों में उनकी खाता से कुल 3,11,776,05 रूपए की निकासी हो गई हैं. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं.











