सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड के गांगुडीह फुटबॉल मैदान में संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल की ओर से आयोजित आदिवासी जनआक्रोश सभा में भाग लेने गम्हरिया माझी परगना महाल बड़ोपीठ के नेतृत्व में रविवार को आदिवासियों का जत्था कांड्रा मोड़ से रैली की शक्ल में रवाना हुआ. जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)
रामदास टुडू के कहा कि आज आदिवासियों में अन्य जाति के लोग भी शामिल हो रहे जिनका आदिवासी के भाषा, संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है. आदिवासियों को आरक्षण का भी लाभ नहीं मिल रहा है. जिसके चलते आज यह रैली निकाली जारही है. रैली का नेतृत्व गम्हरिया बड़ोंपीठ के परगाना नंदलाल टुडू, पाराणिक रामदास टुडू, गोडेत सोनाराम माडी॔ ने किया.











