जमशेदपुर : राष्ट्रीय अटल पुरस्कार से विभूषित संस्कार भारती, जमशेदपुर महानगर इकाई की अध्यक्ष एवं नगर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ रागिनी भूषण का रविवार को संस्कार भारती एवं पूरे शहर वासियों की ओप से नागरिक अभिनंदन किया गया. साकची ताप्ती रोड आर्य समाज परिसर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सी भास्कर राव, संरक्षक अतिथि गोविंद माधव शरण, सभाध्यक्ष डॉ स्नेहलता सिन्हा, संस्कार भारती के मंत्री विजय भूषण, उपाध्यक्ष डॉ मुदिता चंद्रा एवं अन्य अतिथियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र प्रदान किये.(नीचे भी पढ़े)
बताते चलें कि विगत 16 मई को नयी दिल्ली त्रिमूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में अटल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में साहित्य एवं सांस्कृतिक सेवार्थ राष्ट्रीय अटल सम्मान से सम्मानित किया गया था. डॉ रागिनी भूषण को मिला यह गौरवपूर्ण सम्मान पूरे जमशेदपुर का मान एवं यहां के सभी साहित्य सेवियों का सम्मान है. संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर ने जमशेदपुर के सृजन संसार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को सामूहिक उल्लास के रूप में मनाने के उद्देश्य से रविवार को आर्यसमाज दयानंद पब्लिक स्कूल के मुख्य सभागार में डॉ रागिनी भूषण जी का नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती पद्मा झा द्वारा प्रस्तुत स्वस्ति वाचन से हुआ, स्वागत वक्तव्य डॉ. मुदिता चंद्रा ने किया. मुख्य अतिथि डॉ सी भास्कर राव ने डॉ रागिनी भूषण को ‘सरस्वती पुत्री ‘ की उपाधि देते हुए राष्ट्रीय अटल सम्मान प्राप्ति को जमशेदपुर महानगर के लिए ‘गौरव’ की बात बताया.
संरक्षक गोविंद माधव शरण ने राष्ट्रीय अटल सम्मान प्राप्त करने पर डॉ रागिनी भूषण की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से समानता बतायी. डॉ रागिनी भूषण ने अपने आत्मीय जनो को याद करते हुए कहा कि ‘उन गुणी जनों से मुझे दर्शन, ज्ञान एवं वैभव प्राप्त हुआ, उनका आभार गीत के माध्यम से व्यक्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ स्नेहलता सिन्हा ने अटल सम्मान से सम्मानित होने पर डॉ रागिनी भूषण जी को शुभकामनाएं दीं. संस्कार भारती की उपाध्यक्ष डॉ मुदिता चंद्रा तथा मंत्री विजय भूषण द्वारा अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण जी को अभिनन्दन पत्र, पुष्प गुच्छ एवं शौल एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर अभिनन्दन किया. अभिनन्दन पत्र का पाठ संस्था की सह मंत्री अरुणा भूषण ने किया. (नीचे भी पढ़े)
तत्पश्चात बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ की डॉ जूही समर्पिता, विद्या तिवारी, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के सदस्य, नवपल्लव की माधुरी मिश्रा, साहित्यकार सेवा संगम नरवा के कुमार मनीष शर्मा एवं श्री कृष्ण मिश्र ‘आजमगढ़ी’, हिन्दी साहित्य भारती की इंदिरा पाण्डेय, सुधा गोयल, सरिता सिंह, तुलसी भवन साहित्य समिति के सदस्य, आस्था संस्थान के शत्रुघ्न सिंह, राष्ट्रीय सेवा समिति, फुर्सत समिति, ‘हुलास’ के श्यामल ‘सुमन’, हरि किशन चावला, आस्था के शत्रुघ्न सिंह, प्रशांत कृष्णन, पूर्वी घोष, दुर्योधन सिंह, आदि ने स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ और शॉल प्रदान कर विदुषी डॉ रागिनी भूषण जी का भव्य नागरिक अभिनन्दन किया. मंच संचालन पंकज कुमार झा, धन्यवाद एवं आभार प्रकट संस्कार भारती के मंत्री विजय भूषण ने किया. रूपा सिंह द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ.











