जमशेदपुर: साकची के धालभूम क्लब में इस्कॉन द्वारा महाप्रभु के स्नान उत्सव का आयोजन किया गया जहाँ महाप्रभु को विशेष औषधियों के जल से स्नान करवाया गया. आज से लेकर लगातार रथ यात्रा के पूर्व तक प्रभु अश्वस्थ रहेंगे और लगातार पुरोहितों के द्वारा प्रभु को स्नान करवाया जायेगा. इस विशेष दिन पर सभी भक्त बिना किसी भेदभाव, ऊंच नीच के प्रभु को स्नान करवाते हैं. साथ ही अगले एक पखवाड़े तक प्रभु की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)

जिसके बाद रथ यात्रा के दिन महाप्रभु स्वस्थ होकर पुनः अपने भक्तों को दर्शन देने रथ पर सवार होकर निकलेंगे. जमशेदपुर मे आयोजित स्नान उत्सव के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, भाजपा विधायक अमर बाउरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे, सभी भक्तगण इस दौरान जय जगन्नाथ के गायन मे लीन नजर आये.











