घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के रहने वाले एक युवक को घाटशिला में अवैध लॉटरी बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि गिरफ्तार युवक तूफान सोरेन, ग्राम कसमार, थाना बेलपहाड़ी जिला झाड़ग्राम का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तूफान सोरेन बंगाल के विभिन्न स्थानों से लॉटरी लाकर घाटशिला में अवैध रूप से बेच रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने तूफान को गिरफ्तार किया. घाटशिला थाना कांड संख्या 47/23 धारा 420, 290, 294, भादवी एवं धारा 7 लॉटरी अधिनियम के तहतप्राथमिक दर्ज की गई है. युवक से पूछताछ के बाद उसे रविवार शाम को जेल भेज दिया.












