जमशेदपुर : अकाली दल, जमशेदपुर की आयोजित एक बैठक में वर्तमान प्रधान सुखदेव सिंह खालसा को अगले तीन वर्ष के लिए पुनछ जमशेदपुर अकाली दल का प्रधान चुन लिया गया. इसमें विशेष बात यह रही कि सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में न सरोपा दिया गया और न ही फूलमालाएं पहनाई गईं. मंगलवार को सादे तरीके से हुए चुनाव में हरजिंदर सिंह को ऑडिटर चुना गया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर अकाली दल की मनीफिट सोखी कॉलोनी में एक विशेष बैठक आयोजित हुई. इसमें दल का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सिखों के नारे बोले सो निहाल, सत् श्री अकाल के साथ सुखदेव सिंह खालसा अकाली दल, जमशेदपुर के प्रधान चुने गये. (नीचे भी पढ़ें)
मुखी चुने जाने के उपरांत ज्ञानी सुखदेव सिंह खालसा ने संगत के नाम सन्देश में कहा कि सिख धर्म प्रचार और अमृत संचार को बढ़ावा देना तथा गुरुओं की बानी को घर-घर तक पहुँचाना उनके एजेंडे में शामिल है. वे जल्द ही बैठक आयोजित कर बाकी कमेटी की घोषणा करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
अकाली दल सदस्य भाई जरनैल सिंह, भाई रामकिशन सिंह, भाई रविंदर सिंह, भाई रविंदरपाल सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई अजीत सिंह, भाई कुलदीप सिंह बिरसानगर वाले, भाई अमृतपाल सिंह, भाई इंदरजीत सिंह तथा भाई प्रीतपाल सिंह की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ.












