जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में इन दिनों तेज लू की लहर जारी है. मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. लोगों को 11 जून तक बारिश का दूर-दूर तक कोई आसार नहीं है. वहीं अभी मॉनसून भी दूर है. जमशेदपुर में मंगलवार दोपहर 2.30 बजे तक सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक आद्रता 37 फीसदी 10.30 बजे रिकॉर्ड की गयी. इसी के साथ मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है. इस दौरान जमशेदपुर समेत सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, जामतारा, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज में मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुर, दुमका, देवघर, जामतारा, गिरिडीह, खूंटी, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत आस-पास के अन्य हिस्सों में हीटबेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही हीटबेव की स्थित 10 और 11 जून तक शरह में बनी रहेगी. (नीचे देखें हर घंटे बढ़ता तापमान)
समय — अधिकतम तापमान
सुबह 10.30 बजे — 37.6 डिग्री
सुबह 11.30 बजे — 38.8 डिग्री
दोपहर 12.30 बजे — 40.0 डिग्री
दोपहर 1.30 बजे — 40.6 डिग्री
दोपहर 2.30 बजे — 41.4 डिग्री.













