जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको सीमेंट प्लांट में जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट यूनियन के नव नियुक्त कार्यकारणी की प्रथम बैठक हुई. बैठक के बाद प्रबंधन के उप महाप्रबंधक मिनेश डाकवे का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया. ज्ञात हो कि मिनेश दाकवे का ट्रांसफर राजस्थान हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, विजय खान, विनय त्रिवेदी, संजू श्रीवास्तव, पीवीआर मूर्ति, विजय देव, केके हांसदा, एनबी थापा, रणवीर कर्मकार, सुनील शुक्ल तथा प्रबंधन के उप महाप्रबंधक मिनेश डाकवे के अलावा आइआर के वरीय प्रबंधन अनिल गोस्वामी भी उपस्थित थे.













