जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा ब्लूस्कोप स्टील के कैंटीन बिल्डिंग में लांग सर्विस अवॉर्ड का आयोजन किया गया. इसमें कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया. इसके तहत यूनियन के 87 कर्मचारियों को लांग सर्विस अवॉर्ड दिया गया. जिन कर्मचारियों का 10 साल पूरा हुआ, उनको 15 ग्राम का चांदी का सिक्का और सर्टिफिकेट दिया गया जबकि 15 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी को 20 ग्राम का सिक्का और सर्टिफिकेट दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान, महासचिव संजय कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट हुसैन कादरी और कमेटी के सारे सदस्य उपस्थित रहे. इस मौके पर मैनेजमेंट की तरफ से वीपी ऑपरेशन डॉक्टर आशीष भादुरी, ऑपरेशन हेड इंद्रनील विश्वास, सीएचआरओ नीना बहादुर, एजीएम राजेश त्रिपाठी, रिचा पांडेय, संगीता कुमारी, रितुजा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे.













