घाटशिला : बिजली विभाग द्वारा घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के 144 स्थानों पर बिजली चोरी के खिलाफ एक साथ अभियान चला कर 26 लोगों को बिजली चोरी कर उपयोग करते पकड़ते हुए उनके खिलाफ संबंधित थाना में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें 26 लोगों पर 3.94 लाख रूपए की क्षति का आकलन किया गया. इसकी जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार बिहारी ने दी.











