चाकुलिया: भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शुक्रवार को झामुमो नेताओं ने चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, बलराम महतो,निर्मल महतो,गौतम दास,राजा बारिक,संजय घोष,शुभदीप दास, विशाल बारिक,पुलक महापात्र,गौतम शर्मा,बिश्वजीत दास,सुबीर नंदी,बापी पोलाई समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का मना शहादत दिवस

गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के सुसनीगाड़िया गांव में शुक्रवार को क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनिता देबदुत सोरेन सुसनीगाड़िया गांव पहुंची थीं. उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बिरसा की शहादत आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के समान है. उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी. उन्होंने कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत उस समय के ताकतवर सामंतों और अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया. वहीं, इस वर्ष के मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण अरुण मुंडा, संजय मुंडा और समीर महतो को डॉ सुनिता देबदुत सोरेन एवं क्रिशनंदु सोरेन के द्वारा सम्मानित किया गया. साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. मौके पर हातु मुंडा के रुप में उमेश चंद्र मुंडा, पाहन राजेन मुंडा, डाकुआ नकुल चंद्र मुंडा, कल्यानी मुंडा, जवाहर लाल मुंडा, संजय मुंडा, प्रदीप मुंडा, बासुकी मुंडा, धीरेन मुंडा, आरती मुंडा, जयंती मुंडा आदि उपस्थित थे..(नीचे भी पढ़े)
बहरागोड़ा में बिरसा मुंडा का मना शहादत दिवस

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में शुक्रवार को झामुमो ने शहादत दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. यहां के नेताजी शिशु उद्यान स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान ने माल्यार्पण किया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला . झामुमो समर्थकों ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा लगाया..(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आसित मिश्रा , झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन सचिव रासबिहारी साव, मुंडा समाज के विशिष्ट समाजसेवी क्षितिश मुंडा, ग्राम पंचायत बनकाटा के मुखिया प्रतिनिधि चैतन मुंडा, रवि चांद मंडी, अनूप नायेक, बाबू प्रधान, अशोक मुंडा, बुद्धेश्वर मुंडा, रूबी मुंडा, सुशील मुंडा, बबलू सिंह , हीरा लाल मुंडा, देवदास मुंडा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे.
घाटशिला में जिला परिषद कर्ण सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके बताए मार्गों पर चलने का लिया संकल्प

घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी की नेतृत्व में शुक्रवार को शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गयी. वही जिला परिषद कर्ण सिंह ने मऊभंडार स्थित शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. पूर्व प्रत्याशी लखन माडी व जिला पार्षद कर्ण सिंह ने शहीद बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने अदम्य साहस से लोगों के मन में गुलामी के विरुद्ध राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य किया था. कर्ण सिंह ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा के संकल्प को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्ध होगी. मौके पर मुखिया निताई मुंडा, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा सोरेन, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष रंगलाल महतो, ज़िला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज प्रसाद, सुमित कर्माकर, साहिल आनंद, सुपाइ मार्डी, रमाकान्त विश्वकर्मा, सुरेश मुखी, मनजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)

वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह बीस सूत्री पूर्वी सिंहभूम जिला सदस्य कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गयी. कालटू चक्रवर्ती ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा के संकल्प को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्ध होगी. इस मौके पर जगमोहन शर्मा, प्रकाश राय, गोपाल शर्मा, मंजर हुसैन, वाहिद खान, मोईन खान, प्रमोद सिंह, रपिंदर सिंह, शेख मुख्तार, सपन घोष, मानव दास, अजय दे, लालटू दत्ता, राजेश राम, राजा दत्ता, राजन बजराय समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.



