जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी कागलनगर दास बस्ती में रविवार को मां मनसा देवी मंदिर का निर्माण कार्य शुरु किया गया. बताते चले कि पिछले 50-60 सालों से यहां खुले स्थान में मां मनसा की पूजा अर्चना की जाती है. अब बस्तीवाशियों के सहयोग से मंदिर निर्माण करवाया जा रहा है. मंदिर निर्माण में महिला भक्त धीबर का काफी योगदान रहा है. इस दौरान सोनू अग्रवाल, उत्तम महतो, संतोष महतो, चित्तरंजन धीबर, नानकु धीबर, विनय धीबर, सामु, सेफाली, मुन्नी, सोनाली, अनिता, चंचला और अन्य लोग मौजूद रहें.





