जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा ब्लॉक नंबर 4 निवासी धनेश्वर पासवान की मृत्यु शनिवार की सुबह इलाज के अभाव में हो गया. धनेश्वर पासवान कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उनकी मृत्यु के उपरांत आसपास के रहने वाले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह से मुलाकात कर परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया कि परिवार के पास उनके अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं है. इस सूचना को पाकर नीरज सिंह अविलंब परिवार के घर पहुंचकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर आगे भी सहायता की भरोसा दिलाया. (नीचे भी पढ़े)
नीरज सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार की लचर व्यवस्था और लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है कि जमशेदपुर में रह रहे इस परिवार को किसी तरह की सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई और इनका इलाज समय पर ना होने के कारण आज यह परिवार इस दुख की घड़ी में है. ना जाने कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें बेहतर स्वास्थ्य अथवा अन्य नागरिक सुविधाएं ना मिल पाने के कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.



