घाटशिला : घाटशिला के जिला परिषद् सदस्य सह जन वितरण प्रणाली समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने रविवार को घाटशिला प्रखंड के अमाईनगर घाट पर छठ घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. जिला पार्षद कर्ण सिंह ने छठ घाट पर सीढ़ी निर्माण के लिए मजदूरों को दिशा निर्देश भी दिये. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि अमाईनगर स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर सीढ़ीनुमा घाट बन जाने से क्षेत्र में छठ करने वाले व्रतियों तथा स्थानीय लोगों को नदी में स्नान करने में काफी सहूलियत होगी. काफी प्रयास के बाद छठ घाट निर्माण कराया जा रहा है. शिलान्यास के बाद कार्य आरंभ करने में काफी समय गुजर गया. अब घाट का निर्माण कुछ दिनों के अंदर ही हो जाएगा.



