बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक पर स्थित यात्री शेड में रविवार की सुबह एक टैंकर घुसने से यात्री शेड ध्वस्त हो गया. इस दुर्घटना में मिली जानकारी के अनुसार फूलबाढ़िया गांव निवासी एक वृद्धा वाले मुंडा 55,और खामार गांव निवासी तपन त्रिपाठी 47 की मौत हो गई. जबकि पाटपुर निवासी कार्तिक मुंडा और सालझाटिया निवासी भीम खामराई गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़े)

घायलों को उपचार कराने के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. सड़क दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर घटनास्थल पर हाइवे को जाम कर दिया. घटनास्थल पर इंस्पेक्टर और बड़शोल थाना के पुलिस बल के साथ मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)

एनएच जाम किए लोगों को स्थानीय प्रशासन द्वारा काफी समझने का प्रयास किया गया परंतु आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं. सड़क जाम होने के कारण एनएच पर यातायात प्रभावित है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार लिखें जाने तक एनएच जाम है और जामस्थल पर बड़शोल और बहरागोड़ा थाना के पुलिस बल और बहरागोड़ा के बीडीओ,सीओ लोगों को समझाने का काफी प्रयास कर रहे है.



