अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के सिटी थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. सिटी थाना प्रभारी मोहमद रुस्तम की अध्यक्षता में आय़ोजित बैठक में शांति समिति के दर्जनों कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में सदस्यों एवं समाजसेवियों ने बकरीद को लेकर बारी बारी से अपनी बातें रखीं. सिटी थाना प्रभारी मोहमद रुस्तम ने लोगों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने, कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को तुरत सूचित करने की अपील करते हुए कहा कि इस दौरान हर गली में पुलिस के जवान रहेंगे और हर व्यक्ति पर उनकी नजर रहेगी.



