चाकुलिया: चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रार्थना सभा में ‘प्रोजेक्ट परख’ योजना के तहत 10 कक्षा के विद्यार्थियों से ली गई टेस्ट परीक्षा के गणित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ कलम देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा की जिले के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत करने के उद्देश्य से परख प्रोजेक्ट योजना चलाई जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
इसके तहत प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को विद्यार्थियों का टेस्ट परीक्षा ली जाएगी. सप्ताहिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ प्रत्येक सोमवार को सम्मानित किया जाएगा.




