जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में लाइन नंबर 1 में कुकर फटने से एक व्यक्ति करण सिंह बुधराजा गंभीर रूप से झुलस गया है. बताते हैं कि करण सिंह बुधराजा घर में कुकर में सब्जी बना रहा था. तभी अचानक कुकर फट गया. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इमरजेंसी में उनका इलाज हुआ.



