गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय आमचुड़िया के छात्र एवं छात्राओं को पानी पीने व मध्यान भोजन के बाद थाली धोने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. विद्यालय में लगे चापाकल खराब पड़े हैं. इस चिलचिलाती धूप में विद्यालय के छात्र-छात्रा विद्यालय से दूर अन्य चापाकल से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे है.(नीचे भी पढ़े)
विद्यालय के शिक्षक सुमित महतो ने बताया कि विद्यालय का चापाकल खराब रहने के कारण मध्याह्न भोजन बनाने के लिए इस चिलचिलाती धूप एवं प्रचंड गर्मी में स्कूल से दूर अन्य चापाकल से पानी लाकर खाना बनाना पड़ता है. विद्यायल में कूल 53 छात्र- छात्राएं एवं एक शिक्षक एक शिक्षिका कार्यरत हैं. विद्यालय में कई दिनों से चापाकल खराब है. इस प्रचंड गर्मी में नन्हे मुन्ने विद्यालय के बच्चे पेयजल के लिए भटक रहे है.



