जमशेदपुर : सेवा ही लक्ष्य संगठन की ओर से सोमवार को जुगसलाई में अध्यक्ष मानिक मल्लिक के नेतृत्व में जुगसलाई स्थित एमई स्कूल रोड में 22 जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड वितरित किये गये. मानिक मल्लिक ने कहा कि कुछ महीना पहले कार्यालय में निःशुल्क आवेदन जमा लिया गया था, आज उन्हीं लोगों को राशन कार्ड बनवा कर दिया गया. हमारा प्रयास यही है कि कोई जरूरतमंद वंचित न रहे. (नीचे भी पढ़ें)

सेवा ही लक्ष्य संगठन का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है. इस योजना के तहत अब आवेदन करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी, फ्री राशन कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला राशन रियायती दर पर प्राप्त कर सकते हैं. राशन कार्ड को कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आवश्यक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इस कार्यक्रम में मानिक मल्लिक के अलावा महिला नेत्री सुप्रिया सिन्हा, अभिषेक तिवारी, महेंद्र सिंह, श्याम जी तीवारी, मोनू तिवारी, अनंत सिन्हा, डब्लू दुबे, निक्कू सिंह रॉकी मिश्रा, अंकुश साहनी, अमित शर्मा, राजा, मिलन मुजुमदार आदि लोग उपस्थित थे











