जमशेदपुर : आजाद नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है. इस गिरोह के 5 सदस्य दाईगुट्टू के रहने वाले महेश कुमार, जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला अयान उर्फ चोटी, जवाहर नगर मोती महल के पास का रहनेवाला फैजान आलम, गोलमुरी के टुइलाडुंगरी का निवासी पवन साहू और मानगो के दाईगुट्टू का रहने वाला सूरज यादव शामिल हैं. इसके अलावा चार किशोर भी पकड़े गए हैं. गिरफ्तार 5 आरोपियों को लिखा पढ़ी करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी है हुई हैं। इनमें से दो मोटरसाइकिल एमजीएम थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं। दो मोटरसाइकिलें आजाद नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं और 1-1 मोटरसाइकिल साकची और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं. आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीम बनाकर बाइक चोरों की तलाश की जा रही थी, इसी क्रम में बाइक चोर गिरोह पकड़ा गया.











