
जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर जिला समिति ने सहायक अभियंता रेलवे को ज्ञापन सौंकर कई विषयों से अवगत कराया और जल्द ही पूरे मामले से निवारण की मांग की. ज्ञापन सौप रहे जमशेदपुर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह चौक से पिगमेंट गेट के रेलवे ब्रिज के नीचे बारिश होने पर जल जमाव हो जाता है जिससे पैदल तो दूर मोटर वाहन का भी आवागमन मुश्किल हो गया है. बार बार पानी जमा होने से पुलिया के नीचे सड़क पर बड़े बड़े गढ्ढे हो गए है जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना ज्यादा बढ़ गई है. स्टेशन से संकटा सिंह पेट्रोल पंप से पुलिया, जो बर्मामाइंस स्टार टाकीज तक जाती है, इस पर भी गड्ढे की भरमार हो गयी है, जिसकी मरम्मत अति आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही संकटा सिंह पेट्रोल पंप चौक से मुख्य सड़क चाईबासा बस स्टैंड तक के सड़क अत्यंत भयावह स्थिति में है, जहां अत्यधिक दुर्घटनाएं होती है और किसी का भी ध्यान इस तरफ नही आता है. सबसे महत्वपूर्ण विषय जुगसलाई फाटक जिस पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य का रेलवे ने आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इसका निर्माण होता संभव नहीं दिखता है और इसका सीधा असर पैदल आवागमन कर रहे स्थानीय निवासियों पर पड़ता हैं. खासकर बुजुर्गो और महिलाओं की सुविधा हेतु कोई कार्य नहीं किया गया है. ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व जिला सचिव अरूप मल्लिक ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
सहायक अभियंता को इन लोगों ने कहा कि स्थानीय मुद्दे जनहित से जुड़ा हुआ है और इसका निष्पादन बगैर राजनीतिक द्वेश का होगा, तो बेहतर है अन्यथा आजसू पार्टी आज से ही इस सड़क के बेहतर निर्माण के लिए आंदोलन की शुरूआत कर चुकी है. आगामी दिनों में इसका परिणाम रेलवे को भुगतना पड़ेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर जिला आजसू अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला सचिव अरूप मल्लिक, कीर्तिवास मंडल, जिला संगठन सचिव ललन झा, छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत पाठक, जुगसलाई मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद, उपाध्यक्ष स्वरूप मल्लिक,प्रखंड सचिव संजय करवा, प्रखंड महासचिव ललित सिंह, प्रमोद चौबे, साहेब बागती, आशुतोष मिश्रा, रजनीश सिंह,राजीव कुमार, अजय गिरी, रविकेश सिंह, रोशन मुखी, सूरज मुखी, राजकिशोर मुखी, सत्य प्रकाश पाठक, सुभाष बेसरा के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.











