जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित तरुण संघ की ओर से मां विपत्तारिणी की पूजा धूमधाम से की गई. तरुण संघ परिसर में मां विपत्तारिणी की पूजा हुई. जिसमें काफी संख्या में महिलाओं और अन्य भक्तों ने हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं ने सुख शांति की कामना की. महिलाओं ने 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल और 13 प्रकार की पुड़ी और हलवा मां को अर्पित किया. इस दौरान तरुण संघ के सभी सदस्य मौजूद रहें.












