रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर अब घोषणा हो गयी है. इसके कार्यक्रम को प्रस्तावित कर दिया गया है. इस कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर से 23 सितंबर 2023 तक चुनाव कराया जायेगा. 18 सितंबर को इसके लिए मतदान कराया जायेगा. वहीं, नामांकन की तिथि 15 जुलाई को तय की गयी है. मतगणना 25 अक्तूबर को होगा. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यकारिणी का समय पूरा हो चुका है. (नीचे भी पढ़ें)
बाद में जाकर कार्यकारिणीके कार्यकाल को विस्तार दिया गया था, जिसकी समयसीमा भी 28 जुलाई को पूरी हो जायेगी. पांच साल में एक बार में यह चुनाव होता है, जिसको लेकर अधिवक्ताओं को काफी इंतजार रहता है. झारखंड के लगभग 30 हजार से अधिक वकील इस चुनाव का इंतजार करते है. पिछले चुनाव में लगभग 18 हजार वकीलों ने इसमें अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. 15 से 23 सितंबर तक पूरे राज्य में वोटिंग होगी. वहीं, 15 जुलाई से नामांकन होगी.











