जमशेदपुर : राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है. जमशेदपुर में पिछले तीन चार दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिससे लोगो को गर्मी से राहत तो मिली, पर हरी सब्जियों की कीमतों ने आम आदमी के जेब पर बोझ बढ़ा दी है. पूरे देश में हो रही बारिश के कारण सब्जियों की आवक भी कम है. जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है. लोगों की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी है. टमाटर तो पेट्रोल की दर पर बिकी रही है. गाराबासा सब्जी मार्केट के सब्जी विक्रेता मोगली शाह ने बताया कि लोग सिर्फ टमाटर का भाव ही पूछ रहे है. दिन भर में गिने चुने लोग ही टमाटर खरीदते है. वह भी एक पाव से ज्यादा नहीं. मार्केट में भीड़ भी काफी कम ही हो रही है. कीमतों में उछाल से लोगो त्रस्त है. स्टेशन गाराबासा और डीबी रोड सब्जी मार्केट में सब्जी इन दरों पर बिक रही है. (नीचे भी पढ़ें)
टमाटर 80-90 रुपए प्रति किलो
करेला 60 रुपए प्रति किलो
नेनुआ 40 रुपए प्रति किलो
शिमला मिर्च 70-80 रुपए प्रति किलो
कुन्दरी 30-35 रुपए प्रति किलो
बैंगन 40 रुपए प्रति किलो
परवल 30-40 रुपए प्रति किलो
लौकी 25 रुपए प्रति किलो
आलू 20 रुपए प्रति किलो
धनिया 100 रुपए प्रति किलो
भिंडी 60 रुपए प्रति किलो
हरी मिर्च 80 रुपए प्रति किलो
प्याज 20 रुपए प्रति किलो
लहसून 190-200 रुपए प्रति किलो
अदरक 250-300 रुपए प्रति किलो
फूलगोभी 30 रुपए प्रति पीस
पत्तागोभी 20 रुपए प्रति किलो
बींस 100 रुपए प्रति किलो
बीट 25 रुपए प्रति किलो
लालबिल्डिंग टीओपी के रहने वाले राजन कुमार ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी करते है. दिन भर में बमुश्किल 350 रुपए कमाते है. रोज काम भी नहीं मिलता ऐसे में अपने परिवार को सब्जी खिला पाना भी कठिन हो रहा है. यहीं हाल रहा तो गरीब लोग सब्जी भी त्योहारों के दिन ही खा पाएंगे.











